रांची। सांसद संजय सेठ द्वारा लगातार मोदी सुरक्षा किट का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को हिंदपीढ़ी में जरुरतमंद लोगों लिए मोदी आहार और सुरक्षा किट पहुंचाया गया। साथ धुर्व मंडल, जगरन्नाथपुर मंडल, चुटिया मंडल, बारियातु मंडल, गोंदा मंडल , कोकर मंडल, डोरंडा मंडल, हटिया मंडल, अरगोडा मंडल, में भी सुरक्षा किट का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के वन टोली, पचारूका, चारु बन टोली सहित कई गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सुरक्षा किट का वितरण कर लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया। क्षेत्र के लोग सांसद के इस कार्य की सरहना कर रहे हैं।

किट वितरण में सभी मंडलों के अध्यक्ष  धनंजय सिंह, अजय गिरी, रामजी प्रसाद, छत्रधारी महतो, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, बालूशाही महतो ,राम लगन राम, संतोष मिश्रा, सूरज साहू, गोपाल सोनी अपना योगदान दे रहे हैं। यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी।

Share.

© STDigital. Designed by Forever Infotech.

Exit mobile version