Bhopal । आज यानि शनिवार काे इंडियन कोस्ट गार्ड डे है। हर साल 1 फरवरी को यह दिन मनाया जाता है। यह दिन भारतीय तटरक्षक बल के योगदान और उनकी अहम भूमिका को सम्मानित करने के लिए निर्धारित किया गया है। इस दिन तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण सेवाओं को याद किया जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने इस अवसर पर इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानाें काे शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़े : विजय यादव हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा ‘वयम् रक्षाम:’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर देश की रक्षा के लिए समर्पित इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों को भारतीय तटरक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे तटों और महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्रों को सुरक्षा प्रदान कर आप देश की समृद्धि में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं। हमारी तटीय सीमाओं की रक्षा के लिए आपका साहस, त्याग और समर्पण वंदनीय है।

Share.
Exit mobile version