![](https://swadeshtoday.com/wp-content/uploads/2024/06/Revised-AIPDM-WEB-BANNER-02-scaled.jpg)
Desh/Videsh | इतिहास के पन्ने तरह -तरह के रंग से चमकते हैं। किसी पन्ने में खुशियों के सोपान तो किसी में गम की परछाइयां उमड़ती-घुमड़ती हैं। ऐसा ही एक तारीखी फूलदान (पोर्टलैंड वास) है। इसका वैभव यह है कि इसे लंदन के
प्रख्यात ब्रिटिश म्यूजियम में सजाकर रखा गया है। यह दो हजार साल से ज्यादा पुराना है। इस फूलदान के पीछे एक छोटा सा निशान है। इस निशान की कहानी बेहद दिलचस्प है। 07 फरवरी,1845 को विलियम फ्लॉयड यहां घूमने गए थे। वह शराब के नशे में चूर थे। उनकी गलती से यह फूलदान गिर गया और टूटकर 80 से ज्यादा टुकड़ों में बदल गया। उसे तत्काल जोड़ा गया, लेकिन पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ। 103 साल बाद 1948 में यह पूरी तरह से ठीक हुआ। 1988 में इसे म्यूजियम में दोबारा डिस्प्ले किया तो गया पर अब भी उसके पीछे टूट का निशान दिखता है।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने गीतकार प्रदीप और स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल गफ्फार ख़ान को जयंती पर किया नमन
लंदन की पुलिस ने इस गलती के लिए विलियम फ्लॉयड को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। उनके वकील ने दलील दी कि फ्लॉयड को जिस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है, वह कानून पांच पाउंड से ऊपर की चीजें टूटने पर लागू नहीं होता। लिहाजा फ्लॉयड को सिर्फ ग्लास केस तोड़ने का दोषी ठहराते हुए तीन पाउंड का जुर्माना लगाया गया। ब्रिटिश म्यूजियम ने इस घटना की जांच की तो पता चला कि विलियम फ्लॉयड का असली नाम विलियम मुलकाही है। म्यूजियम ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि विलियम की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
पोर्टलैंड एक रोमन दो-हैंडल वाला ग्लास एम्फोरा है। इस फूलदान में कैमियो-जैसी सजावट है। संभवतः यह ग्रीक पौराणिक कथाओं में वर्णित पेलेस और थेटिस के विवाह को दर्शाती है । इसे रोमन कला की सबसे बेहतरीन कृतियों में से एक माना जाता है। इस फूलदान की ऊंचाई 24.5 सेंटीमीटर और चौड़ाई 17.7 सेंटीमीटर है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1792ः आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ्रांस के खिलाफ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831ः बेल्जियम में संविधान लागू।
1856ः नवाब वाजिद अली शाह ने अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में विलय किया।
1904ः अमेरिका के बाल्टीमोर में आग लगने से 1500 इमारतें राख।
1915ः चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1935ः मशहूर बोर्ड गेम मोनोपोली को कॉपीराइट किया गया। इसे अमेरिकी आविष्कारक चार्ल्स डैरो ने बनाया था। मोनोपोली गेम को भारत में बिजनेस या व्यापार के नाम से जाना जाता है। मोनोपोली को 100 से ज्यादा देशों में खेला जाता है और ये गेम 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। सबसे लंबा मोनोपोली खेल 70 दिनों तक खेला गया था।
1940ः ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942ः यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945ः ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947ः अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959ः फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नए संविधान की घोषणा की।
1962ः अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
1962ः जर्मनी की कोयला खदान में विस्फोट। 298 मजदूरों की मौत।
1965ः अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में हवाई हमले शुरू किए।
1983ः कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987ः जापान ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस को मान्यता दी।
1992ः स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997ः अमेरिका के स्टीफन स्क्यूवैल अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गए।
1999ः जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु। अब्दुला नए शाह बने।
2000ः भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2001ः इजराइल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित। एरियल शेरोन अगले प्रधानमंत्री बने।
2003ः फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफरिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2008ः केंद्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाया।
जन्म
1898ः डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर।
1908ः प्रमुख क्रांतिकारी और लेखक मन्मथनाथ गुप्त।
1934ः भोजपुरी और हिन्दी फिल्मों के अभिनेता सुजीत कुमार।
1938ः मार्क्सवादी नेता एस. रामचंद्रन पिल्लै।
1993ः भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी किदम्बी श्रीकांत।
निधन
1942ः भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी शचीन्द्रनाथ सान्याल।
1993ः सामाजिक कार्यकर्ता ललई सिंह यादव।
2005ः अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल वीसी पाण्डेय।