Ranchi। रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को माैसम के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। तापमान में पिछले तीन चार दिनों से बढोत्तरी हो रही थी। लेकिन गुरुवार को उत्तर, उत्त‍री -पश्चिमी हवा के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर उत्तरी- पश्चिमी हवाओं के कारण आनेवाले दो तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने विश्व रेडियाे दिवस पर दी शुभकानाएं 

इसके बाद तापमान में फिर से बढोत्तरी होगी। वहीं गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूतनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार की तुलना में गुरुवार को रांची में न्यूानतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसीप्रकार जमशेदपुर में 33.3 और 15.5, डालटेनगंज में 33.5 और 13.5, बोकारो में 32.5 और 12.1, चाईबासा में 34.4 और 13.2 तथा देवघर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूतनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share.
Exit mobile version