रांची, 15 फरवरी (स्वदेश टुडे)। jharkhand ka mousam: झारखंड में 16 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हालांकि, आसमान साफ है लेकिन मौसम बदलने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेकिंग : चारा घोटाला मामले में लालू सहित 75 आराेपित दोषी करार

इसे भी पढ़ें- Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड में अधूरी रही इन हस्तियों की प्रेम कहानी

इसे भी पढ़ें- सावधान! जल्द लौटा दे अपने दोस्त के पैसे वरना हो सकता है ये अंजाम?

इसे भी पढ़ें- जरूरी खबर: प्लास्टिक से बने चम्मच, गिलास से लेकर झंडे-ईयरबड तक सब बैन

यह सिलसिला करीब एक सप्ताह तक चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 फरवरी को राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र रांची वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 16 फरवरी से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा।

इस दौरान आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। यह सिलसिला आगामी 18 फरवरी तक रहेगा। हालांकि, 18 फरवरी को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा तथा आंशिक बादल छाये रहेंगे।

मौसम केंद्र ने 19 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।

फिलहाल, राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में ठंड का प्रकोप अब भी जारी है। रांची के अतिरिक्त पलामू, बोकारो, गोड्डा, साहिबगंज, गढ़वा व गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सबसे अधिक ठंड गढ़वा में रहा। वहां का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले चार दिनों में राजधानी का न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री सेल्सियस गिर गया है।

Share.
Exit mobile version