नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी नियाज खान अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि पहले हिंदुओं को भाई मानें और फिर अरब के आदर्शों की ओर देखें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईएएस नियाज खान ने लिखा कि इस्लाम तो अरब का धर्म है। यहां तो सभी हिंदू थे। हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। इसलिए भले ही धर्म अलग अलग हों लहू तो एक है। सभी एक संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। अगर जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं वे पुनर्विचार करें। सर्वप्रथम हिंदुओं को अपना भाई मानें बाद में अरब को।

यह भी पढ़े : योगी सरकार का बजट सनातन संस्कृति को समर्पित

आईएएस नियाज खान 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वे छत्तीसगढ़ से आते हैं। उन्हें मध्य प्रदेश कैडर में पदोन्नत किया गया था। वे अपनी किताबों और बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। नियाज खान अब तक 7 नॉवेल लिख चुके हैं। जिनमें से एक पर ‘आश्रम’ वेब सीरीज़ भी बनी है। इस सीरीज़ को लेकर वे क्रेडिट ना मिलने पर निर्माता के खिलाफ कोर्ट में केस भी दायर कर चुके हैं। उन्होंने सनातन धर्म और ब्राह्मणों के बारे में अपनी किताब “ब्राह्मण द ग्रेट” लिखी हैं। उनके बयानों ने हमेशा ध्यान आकर्षित किया है और अब इस नए बयान के बाद एक बार फिर वे चर्चा में है।

Share.
Exit mobile version