Palamu । पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हाई स्कूल रामगढ़ के सामने स्थित उपेन्द्र सोनी के घर में गुरुवार की रात चोरी हो गयी। चोरों ने बड़े आराम से घर की चाभी ढूंढकर प्रथम तल्ला के कमरों से सात लाख की संपत्ति गायब कर दी। इनमें चार लाख नगद, 20 ग्राम सोना और डेढ किलो चांदी शामिल है। शुक्रवार को इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। उपेन्द्र सोनी फेरी करके व्यवसाय करते हैं।

यह भी पढ़े: जनजाति समाज के हजारों लोगों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

उपेन्द्र के अनुसार उसकी चचेरी बहन की शादी थी। परिवार के साथ गुरूवार की रात नौ बजे रामगढ़ में ही पुराने घर मुसरमो गए थे। इस घर और पुराने घर की दूरी तीन किलो मीटर है। रात ढाई बजे जब वापस घर पहुंचे तो देखा कि प्रथम तल्ला पर स्थित कमरे को खोला गया है और फिर आलमारी, बक्शा, गुलक आदि से संपत्ति निकाल ली गयी।

उन्होंने पुलिस को बताया है कि चार लाख रूपए नगद, 20 ग्राम सोना और डेढ किलो चांदी की चोरी हुई है। पासबुक, फिक्सडिपोजिट पेपर सहित अन्य दस्तावेज गायब हैं। नीचे की खिड़की खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। किचन में रखे गए डब्बे से चाभी निकाल कर सारे कमरे और अलमारी, बक्शा आदि को खोलकर सारे सामान निकाले गए। उन्होंने आशंका जतायी है कि इस घटना को घर की स्थिति जानने वाले की मिलीभगत से अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share.
Exit mobile version