![](https://swadeshtoday.com/wp-content/uploads/2024/06/Revised-AIPDM-WEB-BANNER-02-scaled.jpg)
Manipur : मणिपुर में गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफा दिए हुए चार दिन बीत चुके हैं। राज्य में राजनीतिक हालात अनिश्चित बनी हुई है। सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से अब तक नए नेता के बारे में फैसला नहीं किया है। ऐसे में गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा और पार्टी विधायकों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी गतिरोध बना हुआ है।