रांची: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर द्वारा रविवार को धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मैदान में शाखा महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न नगरों से आए स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
प्रातः 7 बजे शाखाएं प्रारंभ हुईं, जिसमें स्वयंसेवकों ने विभिन्न शारीरिक और मानसिक व्यायाम किए। इसके बाद, 8:00 बजे शाखा समाप्त हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपनी एकता और संगठन का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े : झारखंड से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द , देखें पूरी लिस्ट

मौके पर उत्तर पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने शताब्दी वर्ष में तय किए गए लक्ष्य की ओर स्वयंसेवकों का ध्यान आकृष्ट किया और शताब्दी वर्ष में संघ कार्य की वृद्धि में सभी स्वयंसेवको की महत्त्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया।
उन्होंने संघ के पंच प्रण कुटुंब प्रबोधन, ⁠सामाजिक समरसता, ⁠स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्त्तव्य के बारे में बताया।

एक हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

रांची महानगर में कुल 107 शाखाएं तथा 35 मिलन चलती हैं। इस कार्यक्रम में 16 नगरों की 156 बस्तियों में से 84 बस्तियों का प्रतिनिधित्व 1000 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाह संजय कुमार, महानगर संघचालक पवन मंत्री, सह संघचालक शशिकांत सहित नगर, महानगर, विभाग, प्रांत, क्षेत्र स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share.
Exit mobile version