लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन किया। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10 हजार 680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली इन योजनाओं के तहत भूखण्डों के पंजीकरण का भी शुभारंभ किया किया गया।
यह भी पढ़ें- जनता दर्शन में समस्याएं सुनकर बोले मुख्यमंत्री— कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक
आगरा एक्सप्रेसवे के निकट ग्राम दोना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 2166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला आवासीय अपार्टमेंट का शिलान्यास भी किया।



