सारण। सोनपुर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार को हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे।
मंदिर पहुंचकर उन्होंने गर्भगृह में दर्शन-पूजन किया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का विशेष दुग्धाभिषेक कर वंदन किया। पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री ने समस्त बिहार प्रदेश और हरिहरक्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास तथा जन-कल्याण की कामना की।
साथ ही बाबा हरिहरनाथ का डंका पूरे विश्व में बजने की विशेष प्रार्थना भी की। इस दौरान मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, पुजारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजन के उपरांत न्यास समिति के सचिव ने उपमुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, पुष्पमाल्य, प्रसाद और मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।



