बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में आगामी चुनाव एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर साेमवार काे जिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के के विश्नोई की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
यह भी पढ़ें : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : जन भवन के आदर्श माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
बैठक के दौरान अधिकारियों ने आगामी चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय और बेहतर संवाद के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आगामी चुनाव तथा त्योहारों को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
समन्वय बैठक के माध्यम से अधिकारियों को क्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय रहने, कानून-व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की इस बैठक को आगामी चुनाव एवं त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


