मुंगेर: जिले के विस्थापित परिवारों का दर्द बांटने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुंगेर पहुंचे। दोनों शीर्ष नेताओं ने सदर प्रखंड अंतर्गत सीताकुंड स्थित उच्च विद्यालय में संचालित बाढ़ राहत शिविर का सघन मुआयना किया और वहां शरण लिए हुए पीड़ित परिवारों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने शिविर में मौजूद एक-एक पीड़ित से बातचीत कर प्रशासन द्वारा की जा रही राहत, पेयजल, स्वास्थ्य जांच और भोजन की व्यवस्था का जमीनी फीडबैक लिया। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दोनों नेताओं ने खुद अपनी मौजूदगी में बाढ़ पीड़ितों को भोजन भी कराया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.


