मधुबनी। जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत पिलखबार गांव में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। मधुबनी के पिलखवार गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने स्थानीय जिला प्रशासन को कई आवश्यक निर्देश दिया।
यह भी पढ़े : सारण में माही नदी टूटे तटबंध का उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के आगमन स्थल पर पूर्ण चाक-चौबंद व्यवस्थित इन्तजाम देखा गया। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। यहां पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री राजनगर स्थित राज परिसर में कामाख्या मंदिर पहुंच कर मां कामाख्या की पूजा अर्चना की। साथ ही एसएसबी कैंप में कुछकुल बिताया।
कार्यक्रम ाके दौरान मुख्यमंत्री के जिला के प्रभारी मंत्री लेसी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद डॉ अशोक यादव, स्थानीय विधायक सुजीत पासवान, विधानपरिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, देवेंद्र यादव, शेखर सुमन झा सहित कई लोग मौजूद रहे।



