KODARMA : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवी मंडप रोड में शनिवार शाम को एक 9 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय शिवानी कुमारी पति सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतका के पड़ोस में रहने वाले सपन कुमार ने बताया कि उन्हें शिवानी के घर से रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके पश्चात ये उक्त मकान में गए। वहां जाने पर इन्होंने देखा कि शिवानी का शव कमरे में रखे बेड पर पड़ा हुआ था। जब उन्होंने इस संबंध में उसकी बहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि शिवानी ने फांसी लगा ली है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला 9 महीने की गर्भवती थी। उसका इसी महीने डिलीवरी होने वाला था। उन्होंने बताया कि उसकी डिलीवरी हेतु उसकी एक बहन यहां आई हुई थी। वहीं उन्होंने बताया कि मृतका का पति और बहन दोनों से किसी बात को लेकर शनिवार की दोपहर में ही झगड़ा हुआ था। जिसके पश्चात उसके पति दूसरे कमरे में और शिवानी किसी अन्य कमरे में चली गई। इधर पति अपने कमरे में सोया हुआ था कि शाम को उसे उसके बच्चों के रोने की आवाज आई। जिसके पश्चात पति अपने कमरे से बाहर आकर पत्नी के कमरे में घुसा तो देखा कि वह कमरे में पंखे से फंदा बनाकर झूल रही थी। जिसके पश्चात उनलोगों ने शव को फंदे से उतारकर सदर अस्पताल कोडरमा लेकर चले गए। बताते चलें कि मृतका को पहले से दो पुत्र हैं और उसके पति फल विक्रेता है। बताते चलें कि मृतका अपने पति के साथ उक्त मकान में किराए पर रहते थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया हैं।
Previous Articleकोलियरी में अपराधियों का तांडव
Next Article BREAKING अब ट्रेन में हर चाल पर होगी नजर



