रांची। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुक्रवार को की गई पैकेजों की घोषणा से न केवल हमारे किसानों को नई ताकत मिलेगी बल्कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा। श्री मुंडा ने कहा कि पैकेज में आदिवासी समुदाय के लिए भी कई अवसर हैं। सरकार खेती,पशुपालन,मधुमक्खी पालन और औषधीय पौधों की खेती के लिए अनेक योजनाएं ला रही है। आदिवासी समुदाय इसका समुचित लाभ उठाएं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



