रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(Vishnu Deo Sai) से राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
Previous Articleमीसाबंदियों की सम्मान निधि फिर शुरू होगी; CM साय
Next Article JMM कार्यकर्ताओं के संकल्प सभा में CM हुए शामिल



