रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लेह से अभी रांची पहुंचे श्रमिकों का स्वागत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किया। उनकी कुशलता जानी। उन्हें दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। श्रमिक भी अपने बीच मुख्यमंत्री को देख प्रफुल्लित हुए बिना नहीं रह सके। मुख्यमंत्री ने कहा यह खुशी का पल है। लेह जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र से श्रमिक भाई आज हवाई मार्ग से अपने राज्य वापस आये हैं। सभी को मेरा जोहार एवं धन्यवाद।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



