Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के रहनेवाले 55 वर्षीय नकुल कर्मकार ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घायलावस्था में उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवारवालों ने बताया कि एक दुर्घटना में नकुल का पैर टूट गया था। इलाज के बावजूद पैर ठीक नहीं हुआ और इस परेशानी से नकुल डिप्रेशन में रहने लगा। रविवार की सुबह नकुल किसी से बात नहीं किया। घर के लोग काम में व्यस्त थे। काफी देर तक जब नकुल की कोई आवाज नहीं आयी तो कमरे में जाकर देखा कि नकुल लहूलुहान होकर गिरा हुआ था। उसने चाकू से अपने गले में प्रहार कर आत्महत्या करने के प्रयास में था। तत्काल उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया है। नकुल के भाई के अनुसार, उसके भाई की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



