Patna: भाजपा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया की अगुवाई में शनिवार की सुबह राजवंशीनगर स्थित ऊर्जा पार्क में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे युवक ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे थे। डॉ. चौरसिया ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और भारतीय सेना के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना था।
आतंकवाद के खिलाफ छेड़े गए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ अभियान ने देशवासियों में एकता की भावना को प्रबल किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी आभार जताया है।



