DELHI : भारत की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। हिसार की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हिसार पुलिस ने उनकी डिजिटल डिवाइस और ऑनलाइन अकाउंट्स से 12 टेराबाइट्स से अधिक डिजिटल फॉरेंसिक डेटा बरामद किया है।
इस डेटा में चैट रिकॉर्ड्स, कॉल लॉग्स, वीडियो फुटेज, वित्तीय लेनदेन सहित कई अहम जानकारियां शामिल हैं, जो पाकिस्तान से उनके कथित संबंधों और ‘नैरेटिव पुश’ अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत पेश करते हैं। यह सामग्री जांच एजेंसियों को मामले की तह तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।



