स्वदेश संवाददाता
इचाक : प्रखंड के हदारी तुरी कॉलोनी कि दलित विधवा महिला झानवा देवी ने डीसी के जनता दरबार में आवेदन देकर भूमि दान की जमीन को हड़पने का आरोप जीडी नेशनल स्कूल के संचालक श्वेता वर्मा पति उदय कुमार सिंह न्यू एरिया हजारीबाग पर लगाया है। 22 अगस्त को डीसी के जनता दरबार में सौंपे आवेदन में महिला ने कहा है कि मौजा हदारी के खाता संख्या 03 प्लॉट संख्या 2586/15 के अंतर्गत एक एकड़ 30 डिसमिल भूमि अविभाजित बिहार के समय भूदान कमेटी द्वारा मेरे पूर्वजों को दिया गया था। जिस पर मेरे पुर्वजों जोत आवाज दखल करते आ रहे थे। जिसे जीडी नेशनल स्कूल के संचालिका श्वेता वर्मा पति उदय कुमार सिंह ने जबरन कब्जा कर बिल्डिंग बना दिया है।भूमि दान के जमीन पर मेरे परिवार के सदस्य खेती-बाड़ी कर गुजारा करते आ रहे थे। किंतु जमीन हड़पजाने के बाद से खेती करना बंद हो गया है। जिसके चलते मेरे परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।विधवा महिला ने स्कूल संचालक के उपर जाति सूचक शब्द कहकर गाली गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की जांच कर हड़पी गई भूमिदान के जमीन को वापस करने और स्कूल के संचालक और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। जीडी नेशनल स्कूल के संचालिका श्वेता वर्मा ने कहा कि वर्ष 2007 में मेरे ससुर के नाम से उक्त भूमि पर डीड लिया गया है जिस पर स्कूल संचालित है महिला कभी भी स्कूल के आसपास दवा दखल करने नहीं आई है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



