RANCHI : आरएसएस का उत्सव नवरात्रि से शुरू हो गया है। संघ का यह शताब्दी उत्सव साल भर तक चलेगा। इस अवसर पर झारखंड में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रांची महानगर प्रचार प्रमुख स्निग्ध रंजन ने दी।
रांची महानगर प्रचार प्रमुख ने बताया कि झारखंड में 2111 (दो हजार एक सौ ग्यारह) स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। रांची महानगर में 159 स्थानों पर उत्सव मनाया जाएगा। संघ ने झारखंड के सभी मंडलों और बस्तियों में शताब्दी समारोह उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को संघ के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में बताएंगे। 100 वर्ष पूरा होने पर विभिन्न गोष्ठियों, कार्यक्रमों के माध्यम से छोटी-छोटी बस्तियों तक संघ पहुंचेगा।
प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों को जोड़ने की योजना
झारखंड की बस्तियों और मंडलों में होनेवाले कार्यक्रमों में उस क्षेत्र के स्वयंसेवकों के अलावा प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और प्रभावशाली लोगों को जोड़ने की योजना है। दरअसल, विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। रांची महानगर में दो अक्टूबर तक 159 बस्तियों में शताब्दी समारोह उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। विजयादशमी के दिन सरसंघचालक मोहन भागवत नागपुर में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
स्वदेशी के प्रति लोगों को करेंगे प्रोत्साहित
शताब्दी वर्ष में नागरिक कर्तव्य बोध कराना भी संघ की योजना है। एक अच्छे नागरिक होने के नाते जाति और जन्म आधारित भेदभाव से ऊपर उठ कर सामाजिक समरसता को स्थापित करने का हर संभव प्रयास करना है। पर्यावरण संरक्षण और उसके अनुकूल जीवनशैली पर भी जोर दिया जाएगा। कुटुंब प्रबोधन को लेकर विशेष योजना है। सनातन विचार और जीवनशैली को विकसित करते के लिए परिवार कैसे चलाना है? परिवार का क्या महत्व है? इस पर आम लोगों को गहनता से विचार करने के लिए प्रेरित करना है। जीवन के हर क्षेत्र में विदेशी दासता से मुक्त होकर अपनी भाषा, वेशभूषा और स्वदेशी को प्रोत्साहित करना भी शताब्दी वर्ष की कार्य योजना है।
25 सितंबर को रांची आएंगे सह सरकार्यवाह आलोक कुमार
शताब्दी उत्सव को लेकर 25 सितंबर को आरएसएस के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार रांची में रहेंगे। वे सुबह सात बजे से गांधीनगर के कुरहुट्ट बस्ती में, शाम चार बजे से शिवाजी नगर के हनुमान नगर बस्ती में और शाम सात बजे से विवेकानंद नगर के अशोक नगर बस्ती में आयोजित समारोह में वे शामिल होंगे। इन स्थानों पर वे स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। 10 हजार की जनसंख्या पर संघ ने एक बस्ती का गठन किया है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now