पटना। दीघा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया ने बुधवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। राजधानी के एक होटल में जलपान के दौरान रक्षा मंत्री ने चौरसिया की पीठ थपथपाई और दीघा विजय का आशीर्वाद दिया।
यह भी पढ़े : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संजीव चौरसिया को दिया जीत का आशीर्वाद
मुलाकात के समय उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहे। इस दौरान चुनावी मुद्दों के साथ दीघा के विकास पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने चौरसिया को कुछ जरूरी सुझाव दिए और चुनाव बाद उस पर अमल करने का निर्देश दिया।





