RANCHI : झारखंड में इन दिनों मौसम करवट ले रहा है. सुबह-शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस है, लेकिन कड़ाके की ठंड से फिलहाल लोगों को राहत मिली हैं. मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में ठंड का प्रभाव कमजोर ही रहने वाला है. इसके बाद तापमान में दोबारा गिरावट आएगी और रातें ज्यादा ठंडी महसूस होंगी.
जधानी में दिन का तापमान करीब 26 डिग्री के आसपास पहुंचा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब रहा. कई जिलों में रात के तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. पर्वतीय और वन क्षेत्रों वाले जिलों में हालांकि सुबह की ठंड अभी भी तेज बनी हुई है. रांची के पास स्थित ऊंचाई वाले इलाकों में कोहरा भी देखा गया.
रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूानतम तापमान 12.9 डिग्री, जमशेदपुर में 29.3 और 14.7 डिग्री, डालटेनगंज में 29 डिग्री और 12.6 डिग्री, बोकारों में 27.5 और 13.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।










