पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में नए उपकारा (सब-जेल) भवन के निर्माण के लिए 25 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके लिए लगभग 17.29 करोड़ रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़े : वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने नीतीश कुमार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई
गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है। भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान की जिम्मेदारी समाहर्त्ता सहरसा को दी गई है और व्यय वित्त विभाग के नियमों के अनुसार होगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि यह परियोजना सहरसा जिले में कारा प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएगी। राज्य सरकार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आगे बढ़ाएगी, जिससे क्षेत्रीय प्रशासनिक सुधार और विकास में भी योगदान मिलेगा।




