Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा टोला के समीप बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। राहगीरों की मदद से आनन -फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।जहां ड्यूटी पर रहे डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।वही महिला की पहचान बांझी संताली निवासी सरिता किस्कू (37 ) पति प्रबोध हांसदा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ दुर्गा टोला अपने रिश्तेदार के पास घूमने आई थी। तभी अपने घर बांझी जाने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से बाइक से गिर गई।और मौत हो गई। वही शनिवार को ड्यूटी पर रहे डॉक्टर पिंकु चौधरी ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक बीरबल कंधार स्थित सेंट जॉन्स मिशन स्कूल में शिक्षिका थी। महिला का दो पुत्री है। एक पुत्री सेंट जेवियर्स कॉलेज दुमका में 11th की पढ़ाई कर रही है। दूसरी पुत्री साहिबगंज प्रोविडेंस स्कूल आठवीं कक्षा की छात्रा है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



