मुंबई: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह डिप्टी CM अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में अजीत पवार और प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है: DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन)
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



