हजारीबाग। पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 138 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े : प्रिंस खान गैंग का प्रमुख सहयोगी गिरफ्तार
पुलिस को पिछले कुछ दिनों से जिले में अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर 31 मई को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद कि पेलावल ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान नाजीम हुसैन को 138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कटकमसांडी (पेलावल ओपी) थाना में मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में पेलावल ओपी प्रभारी, बिट्टू रजक, सहित कई जवान शामिल थे।
पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि जिले में नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा एवं ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




