Tripura: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। इस खबर के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।पुलिस के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।हालांकि अनुराग धनकड़ ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसपर अभी ठोस जानकारी का इंतजार है।अनुराग धनखड़ यूपी के बागपत जिले के रहने वाले थे।
धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। धनखड़ की मौत के बाद एजेंसिया जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि धनखड़ ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद धनखड़ को तुरंत गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आखिर किस वजह से डीजीपी धनखड़ ने सुसाइड किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।मामले की जांच शुरू हो गई है।



