नवादा। नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड स्थित इंटर विद्यालय में विद्यार्थियों से पहचान पत्र बनाने के नाम पर 30 रुपया अवैध नजराना लिया जा रहा है।मंगलवार को अवैध राशि वसूली का वीडियो भी वायरल हुआ। जबकि समाज कल्याण के निदेशक के.के.पटेल एव शिक्षा विकास समीति ने परिचय पत्र कार्ड प्लास्टिक लेमिनेशन फीता सहित एडमिशन के समय देने के आदेश दिए थे।नामांकन के समय राशि की वसुली की गई थी लेकिन उसके बाद फिर से राशि लिया जा रहा है।
यह भी पढ़े : मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ का पूजन किया
अभिभावक सजय कुमार,अशोक प्रसाद ,छात्र निशांत कुमार ने बताया कि सभी बच्चों से आई कार्ड बनाने के नाम 30 रुपया की अवैध बसूली की जा रही है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चों से यह राशि अनिवार्य रूप से जमा करने के लिए कहा जा रहा है, जबकि इस संबंध में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी या आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. अभिभावकों के अनुसार, विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार घोष द्वारा पहचान पत्र के नाम पर प्रत्येक बच्चे से 30 रुपये लिए जा रहे हैं. कई अभिभावकों ने इस राशि की वैधता और इसके लिए निर्धारित नियमों को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि यदि विद्यालय में किसी प्रकार का शुल्क लिया जा रहा है, तो उसकी स्पष्ट जानकारी अभिभावकों को दी जानी चाहिए और राशि जमा करने पर उचित रसीद भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए.
अभिभावकों ने संबंधित शिक्षा विभाग और अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं. ऐसे में छोटी-सी राशि भी कई परिवारों के लिए महत्वपूर्ण होती है. यदि पहचान पत्र के लिए 30 रुपये का शुल्क किसी सरकारी आदेश या विद्यालय की स्वीकृत व्यवस्था के तहत लिया जा रहा है, तो विद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से देनी चाहिए. वहीं, यदि यह राशि बिना किसी वैध अनुमति के वसूली जा रही है, तो संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करनी चाहिए.



