- संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर सरकार सजग और मुस्तैद, हर आवश्यक तैयारियाँ पूरी: रत्नेश सदा
पटना। बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार नीतीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी के नेतृत्व में विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रही है तथा विकसित बिहार के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। परिवहन मंत्री बुधवार क जनता दलयूनाईटेड(जदयू) के प्रदेश कार्यालय में आयाेजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकाराें से बात कर रहे थे।
यह भी पढ़े : पलामू में ‘ऑपरेशन सफाया’ के तहत दो देशी कट्टे, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की 14 करोड़ जनता के दिलों में बसे हुए हैं और 20 वर्षों के अपने शासनकाल में उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया है तथा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाई है।
माैके पर माैजूद आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर सरकार पूरी तरह मुस्तैद है और इसे लेकर सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासन हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए है। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्रियाें ने प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से पहुँचे फरियादियों की समस्याएँ गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा उनके विधिसम्मत त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





