Patna: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में आई बाढ़ पर दुख जताते हुए कल देर शाम सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। शाह ने कहा कि नेपाल में बाढ़ की स्थिति का असर बिहार के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने की आशंका के बीच प्रशासन को सतर्क किया गया है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव की तैयारियां तेज की जा रही हैं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



