नई दिल्ली: न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध करना, संघ-विरोधी विचारधारा के लोगों को भारी पड़ता दिख रहा है। खासकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के लिए यह बहुत बड़ा राजनीतिक झटका है।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बिहार के पैरा एथलीट को किया सम्मानित
न्यूयॉर्क से आरएसएस चीफ के कार्यक्रम को लेकर मिली ताजा रिपोर्ट के आधार पर बीजेपी उपाध्यक्ष राम माधव ने कहा है कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने में जोहरान ममदानी की मूर्खता शामिल है।
आरएसएस चीफ के न्यूयॉर्क कार्यक्रम के विरोध की राजनीति के बाद अमेरिका में जिस तरह से चीजें बदली हैं, उसपर छपी एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता राम माधव ने एक्स पर लिखा कि जोहरान ममदानी और उनकी कंपनी ने अपने मूर्खतापूर्ण विरोध से इस कार्यक्रम को और भी लोकप्रिय बनाने में मदद की है।



