सुंदरपहाड़ी, गोड्डा : जितपुर खनन परियोजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एवं टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सुंदरपहाड़ी प्रखंड परिसर में भूमि मुआवजा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य परियोजना से प्रभावित भूमि रैयतों को मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करना तथा आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूरा कराना था।
शिविर में परियोजना के अंतर्गत आने वाले मौजा तेलभीटा एवं मौजा पहाड़पुर के भूमि रैयतों ने भूमि मुआवजा प्राप्त करने के लिए आवश्यक मुआवजा बॉन्ड भरे तथा संबंधित दस्तावेजी प्रक्रिया में भाग लिया।
इस अवसर पर अंचल अधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के साइट हेड एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी शिविर में भाग लिया तथा भूमि रैयतों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मुआवजा संबंधी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।
शिविर के माध्यम से भूमि रैयतों को मुआवजा संबंधी आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन एवं टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों का उद्देश्य भूमि मुआवजा प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं नियमानुसार आगे बढ़ाना तथा परियोजना प्रभावित रैयतों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।
टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में, परियोजना से संबंधित भूमि मुआवजा एवं भूमि अधिग्रहण की प्रक्रियाओं को निर्धारित नियमों के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

