लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने दो दिनों तक संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर हथियार, कारतूस और आईईडी से संबंधित सामग्री बरामद की है।
यह भी पढ़े : पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह 26 को, मुख्यमंत्री हेमंत होंगे शामिल
अभियान के दौरान दो राइफल, 63 कारतूस और आईईडी के दो स्टील कंटेनर सहित अन्य सामान मिले। शुक्रवार को महुआडांड़ थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पूजा कुमारी और सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की टीम बनाकर छापामारी की गई थी।
लगातार दो दिनों तक चले अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न जंगली इलाकों में सर्च अभियान के दौरान दो रेगुलर राइफल, जिंदा गोलियां सहित अन्य सामग्री बरामद हुए। डीएसपी पूजा कुमारी ने बताया कि जंगल में हथियार किन लोगों ने छुपा कर रखा था इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी भी छापामारी अभियान जारी है। प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास सहित पुलिस और एसएसबी के अन्य जवान उपस्थित थे।



