गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार काे गाजियाबाद में भाजपा द्वारा आयाेजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री याेगी मंच पर पहुंचे और कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उनका भाषण शुरु हाेते ही लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कृष्ण और महादेव के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री याेगी ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। इस बीच योगी ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया।
यह भी पढ़े : गंगा की गाद से थमेगा भीषण कटाव, जिले के तीन बड़े फोरलेन प्रोजेक्ट्स को मिलेगी मुफ्त मिट्टी
उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी की एक ऐसे स्कूली छात्र है, जो बार-बार परीक्षा में फेल होता है और हर बार नए बहाने बनाता है। कभी सिलेबस न जानने का, कभी कॉपी बदले जाने का, तो कभी पेन की स्याही खत्म होने का। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक अराजकता से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक लोकतंत्र के प्रति जागरूक है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।
इस दौरान क्षेत्रीय विकास पर बात करते हुए मुख्यमंत्री याेगी ने गाजियाबाद में उत्तराखण्ड भवन के निर्माण की घोषणा की और क्षेत्र के चौमुखी विकास का संकल्प दोहराया। उन्हाेंने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। कांग्रेस ने मंदिर निर्माण की राह में रोड़े अटकाये थे। फिर भी आज अयोध्या में त्रेतायुग का रामयुग आ गया है। उन्होंने दावा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके कार्यकाल में 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी गठबंधन के खिलाफ दूधेश्वर नाथ की जमीन पर इकट्ठा हए है। कांग्रेस स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र पर सवाल उठा रही है। भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस का काम हो गया है। ये वही कांग्रेस है जिसने 1975 में आपातकाल लागू किया। ऐसे लोगों का लोकतंत्र की बात करना हास्यास्पद लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मौके मिला तो कॉमनवेल्थ, कोल, समेत लाखों करोड के घोटाले और सुरक्षा को सेंध लगाने के बाद जनता में विश्वास खो दिया। मोदी सरकार में भारत की बदलती तस्वीर को देखा है। 2014 से पहले आतंकवाद नक्सलवाद, भ्रष्टारचार था। अब इससे मूक्त है। भारत आज टॉप 4 अर्थव्यवस्था में है। कांग्रेस और उनके सहयोगी आज सिर्फ बैरियर बनना चाहते हैं और सुरक्षा को सेंध लगने के बाद जनता में विश्वास खो दिया। मोदी सरकार में भारत की बदलती तस्वीर को देखा है। 2014 से पहले आतंकवाद नक्सलवाद, भ्रष्टाचार था। अब इससे मुक्त है। भारत आज टॉप- 4 अर्थव्यवस्था में है। कांग्रेस और उनके सहयोगी आज सिर्फ बैरियर बनना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के दिल्ली में प्रदर्शन के पीछे कारण क्या है। एक ही कारण है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत ने पहचान बनार्ड है, विरासत और विकास की यात्रा को शानदार तरीके से आगे बढाने का काम किया है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सिर्फ कटघरे में खडा करके रुकावट बनना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज की स्थिति ये हो गई है कि वह बार-बार फेल हो जाता है। जब रिजल्ट का पूछा तो बोलते है मैंने तो लिखा था लेकिन मास्टर जी ने कॉपी बदल दी। फिर दोबारा रिजल्ट आने पर कहा कि इस बार पेपर में प्रश्न सेलेबस के बाहर के थे। तीसरी बार पूछने पर कहा कि मैं जब पेपर लिखने बैठा तो पेन की स्याही समाप्त हो गई। चौथी बार भी पास नहीं होता है। इस बार कहते हैं कि सामने वाला तेजी से लिख रहा था। जिससे ध्यान भटक गया। ऐसी स्थिति कांग्रेस की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में कहा के राम लला 500 वर्ष तक गुलामी या तंबू में रहने को मजबूर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा राम भक्तों से लड़ते थे, जबकि आज अयोध्या में त्रेता युग का स्मरण होता है। योगी ने दलितों के लिए लाखों प्रधानमंत्री आवास बनने और गाजियाबाद में पूर्वांचल व उत्तराखंड भवन के निर्माण का भी जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि पहले सडकों पर गढ्ढे थे, लेकिन अब एक्सप्रेसवे की श्रृंखला है और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों को सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक सहायता और तकनीक से जोडा गया है। गाजियाबाद में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा हो रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी मंच पर पहुचे और कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मंच पर मुख्यमंत्री योगी के भाषण शूरू होते ही लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कष्ण और महादेव के जयकारे लगाए।
डसके पहले गाजियाबाद सांसद, यपी कैबिनेट मंत्री सनील शर्मा और विधायक मुरादनगर अजीतपाल त्यागी ने मंच से अपनी बात कही। मंच से संबोधन के बाद मृख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भव्य पदयात्रा पहुंची।





