गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान मंदिर परिवार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सावित्री देवी के उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर, गढ़वाल में निधन की खबर से गोरखनाथ मंदिर परिवार में शोक की लहर है।
शोकसभा में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य रामजन्म सिंह ने शोक संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से संचालित सभी संस्थाएं इस दुखद घटना से बेहद दुखी हैं।
उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना की।
इसके बाद शोकसभा में मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Read more : रिम्स को विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान बनाने का है संकल्प : इरफान अंसारी




