हाथरस कांड में योगी सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. हाथरस के एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर पर गाज गिरी है. तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, थाने के सभी पुलिसकर्मियों का नारको पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और कुछ अन्य के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. थाने के पुलिसकर्मियों, वादी, प्रतिवादी सभी का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट कराया जाएगा.
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



