लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव व उनकी पत्नी साधना गुप्ता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव व उनकी पत्नी को सांस लेने की शिकायत के बाद लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में कोरोना की जांच करवाई गई। उन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता में एडमिट करवा दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम को वैसे तो कोरोना के कोई खास लक्षण नहीं है और न ही कोई खतरे की बात है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





