अंबाला। हरियाणा में कोरोना की देसी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण का परीक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ। सबसे पहला टीका हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लगाया गया। पीजीआई रोहतक की टीम की निगरानी में ही मंत्री विज को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके बाद आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया। भले ही इस दौरान मंत्री विज के चेहरे पर मुस्कुराहट थी लेकिन डॉक्टरों की सांसें अटकी हुई थीं।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



