गुमला। सिसई पुलिस ने असरो तेतरटोली गांव में छापामारी कर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सदस्य दयानंद यादव को एक लोडेड रायफल, एक लोडेड पिस्टल, एक एयर गन वो गोली के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गुमला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल, सर्किल इंस्पेक्टर बैजू उरांव व थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस द्वारा उग्रवादी संगठनों के खिलाफ जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतरटोली गांव स्थित दयानंद यादव के घर में हथियार छिपा कर रखा गया है। साथ ही घर में चार-पांच उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहें हैं। इस सूचना पर बुधवार की सुबह अभियान एसपी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा छापामारी की गयी। पुलिस को देख दयानंद यादव हथियार के साथ दरवाजे पर आया और अपने साथियों को आवाज देकर भागने के लिए बोला। दयानंद खूद भी भागने लगा,जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। वहीं एक अपराधी रायफल फेंक कर फरार हो गया। फेंके गये रायफल को पुलिस ने जब्त कर लिया। रायफल में एक जिंदा गोली लोड था। तलाशी लेने पर दयानंद के कमर से एक देसी लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया गया। उसमें दो गोली लोड था। फरार अपराधी के बारे में पूछे जाने पर उसने गांव के ही तीरथ यादव होने की बात कही। तीरथ यादव भी फरार अपराधी है। तीरथ यादव व दयानंद यादव उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य हैं। दयानंद के विरुद्ध पूर्व में सिसई थाना में हत्या, डकैती, रंगदारी, बलात्कार, आर्म्स एक्ट जैसे छः संगीन मामले दर्ज है।
पूछताछ में दयानंद यादव ने संगठन के बारे में कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस संरक्षण में दयानंद यादव को गुमला जेल भेज दिया गया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now