खूँटी (स्वदेश टुडे)। नगर पंचायत स्थित भगतसिंह चौक में शहिदे आजम सरदार भगत सिंह की 114 वी जयंती मनाई गई। आज धारा 144 के मद्येनजर रखते हुए बिना भीड़भाड़ किए हुए सादगी पूर्ण तरीके से शहिदे आजम सरदार भगत सिंह को नमन किया गया। इस दौरान यूथ क्लब के संस्थापक सदस्य महेंद्र भगत की अगुवाई में शहीदे आजम भगत सिंह को माल्यार्पण किया गया साथ ही उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर जय-जयकार के उदघोष किया गया। साथ ही भारत माता की जय , वंदे मातरम् , सरदार भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए। सरदार भगत सिंह के सुकृति को नमन करते हुए महेंद्र भगत ने कहा कि देश के ऐसे महान वीर सपूत आज के दिनों में इसलिए उपेक्षित हो रहे हैं, क्योंकि उनके कृत्य को लोग आत्मसात नहीं कर रहे हैं, यही कारण है कि देश आज के दिनों में देशभक्तित्व की ओर से विचलित होते जा रही है। और ऐसे वीर सपूतों के मूर्ति के इर्द-गिर्द राजनीति की झंडा लगाए जा रहे हैं। मानो ऐसे वीर सपूत उसी पार्टी के लिए बने हुए हों। यह ऐसे गरिमामयी व्यक्तित्व के उत्प्रेरक के लिए ही नहीं देश के प्रति भी अच्छा नहीं है। इस कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश मांझी, परिमल घोष बाबू सोनी पंचम कुमार प्रकाश गुप्ता, राहुल चौरसिया, मनोज मांझी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now