रांची। jharkhand lockdown news: झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले से बहुत कम हो रही है। हालांकि, राज्य में अब भी सक्रिय केस की संख्या 10 हजार है।
कोरोना वायरस के कम होते संक्रमण को देखते हुए विभाग में यह सहमति बन रही है कि 31 जनवरी के बाद मौजूदा पाबंदियों में ढील दी जा सकती है। इस मामले में सोमवार को आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक होने की संभावना है। बता दें राज्य में मौजूदा पाबंदियां 31 जनवरी तक प्रभावी हैं।
इन पाबंदियों में मिल सकती है छूट
- दुकानों के बंद होने का समय आठ बजे से बढ़ाया जा सकता है।
- स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान खोलने पर भी बात बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
- इस बार यह आदेश हो सकता है कि स्कूल-कॉलेज फूल टाइम के लिए खुलें
अभी यह पाबंदियाँ जारी हैं
- सभी पार्क, स्विमिंग पूल, जिम, चिड़ियाघर, पर्यटन स्थल, खेल स्टेडियम अभी पूर्णत: बंद हैं।
- स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद हैं, इन संस्थानों में 50% क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य चल रहा है।
- सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, बार एवं शॉपिंग मॉल 50% क्षमता के साथ खुल रहा है।
- रेस्टोरेंट, बार एवं दवा दुकानें अपने नॉर्मल समय पर बंद हो रहे हैं। बाकी सभी दुकानें रात्रि आठ बजे तक ही खुली रह रही हैं।
- आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल होने की अभी इजाजत है।
- इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन करने का अभी आदेश है।
- सरकारी एवं निजी संस्थानों के कार्यालय 50% क्षमता के साथ खोलने का आदेश है।
- सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर प्रतिबंध लागू है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now