नई दिल्ली। ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 153/295 के तहत गिरफ्तार किया है। उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। मोहम्मद जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए/295ए के तहत मामला दर्ज था। आज वह जांच में शामिल हुए और रिकॉर्ड पर पर्याप्त सबूत होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आगे की पुलिस रिमांड की मांग के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



