बीकानेर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार की योजना है कि 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराया जावे। भारतीय डाक विभाग के माध्यम से आमजन को तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
बीकानेर डाकघर अधीक्षक सीताराम खत्री ने बताया कि बीकानेर मण्डल के सभी डाकघरों में 01 अगस्त से आम जनता को तिरंगा झण्डा उपलब्ध करवाया जायेगा। बीकानेर मण्डल में कुल 268 डाकघर है और प्रत्येक डाकघर द्वारा तिरंगा झण्डे की बिक्री की जायेगी। आम जनता अपने नजदीकी डाकघर अथवा किसी भी डाकघर से तिरंगा खरीद सकते है। प्रत्येक तिरंगा झण्डा की दर 25 रुपए होगी।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now