बक्सर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भगवान हर बार अवतार लेकर हमसबों की इच्छा पूरी करने आते हैं। इच्छाएं तो बहुत मन में आती हैं, लेकिन संतों ने बताया है होइए वही जो राम रचि राखा। इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए हमें भी अपना कर्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य को पाना है, तो कर्म करना होगा। श्री भागवत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में हिस्सा लेने बिहार के बक्सर पहुंचे थे। श्री भागवत ने कहा कि धर्म समाज को जोड़ कर रखता है। उन्होंने कहा कि किसी से डर के नहीं, धर्म का पालन मन से होना चाहिए। उन्होंने कहा जप के लिए हिमालय जाने की जरूरत नहीं, मन को अयोध्या बनाएं। इस मौके पर चिदानंद स्वामी ने कहा कि भारत केवल अपने लिए सांस नहीं लेता, पूरे विश्व के लिए सांस लेता है। हमें धरती के लिए संकल्प लेना है। सभी लोग पेड़ लगाएं, प्लास्टिक से बचें, जल का संचयन करने का संकल्प लें।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now