नई दिल्ली: संजय कुमार ने गुरुवार को शास्त्री भवन में भारत सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री कुमार ने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने विभाग के कामकाज, स्वायत्त निकायों और स्कूली शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन, शिक्षकों की क्षमता निर्माण, स्कूलों में बुनियादी ढांचे और आगामी प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर संजय कुमार ने कहा कि वे देश के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और सस्ती शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अपना पूरा योगदान देंगे।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



