भुवनेश्वर: झारसुगुडा में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया गया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में लगी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपोलो अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने भुवनेश्वर हवाई अड्डा से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडर बनाया। रविवार को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को पुलिस के एएसआई ने गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर होने पर उन्हें झारसुगुडा हवाई अड्डे से एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपोलो अस्पताल पहुंचे। ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एक एएसई गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मंत्री नव किशोर दास पर हमले के मामले में जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री के क्राइमब्रांच ने मामले जांच के निर्देश के बाद यह टीम गठित की है। डीएसपी के नेतृत्व में पांच अधिकारी झारसुगुडा के लिए रवाना हो गये हैं ।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now