जयपुर: मुस्लिम विधायकों ने धर्म को लेकर बड़ी बातें कही। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायक साफिया जुबैर ने कहा कि उनका मेव समाज राम और कृष्ण का वंशज है। साफिया ने कहा कि उन्होंने जागाओं (वंशावली लिखने वाले) से थोड़ा इतिहास निकलवाया कि हमारा अतीत क्या है। उसमें यह निकल कर आया कि मेव तो राम और कृष्ण के वंशज हैं। चाहे कभी हमारा धर्म परिवर्तन हो गया हो लेकिन खून तो आदमी का नहीं बदलता। खून तो हम में भी राम और कृष्ण का ही है। साफिया के इस दावे के बाद सदन में कई सदस्यों ने मेजें थपथपाई। साफिया अलवर के रामगढ़ से विधायक हैं। साफिया खान ने बीजेपी के सुखवंत सिंह को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। विधायक साफिया खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान की पत्नी हैं।
उधर, बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा से कांग्रेस विधायक अमीन खाने ने कहा कि 31 अक्टूबर 1984 के बाद हम भारत को सेक्युलर देश नहीं मानते। भारत अगर हिन्दु राष्ट्र भी बन जाएगा तो हमें कोई खतरा नहीं। हमें कोई नहीं मारेगा। अमीन खान ने कहा कि हिन्दू धर्म को हम अच्छी तरह जानते हैं। हिन्दू धर्म का ज्ञान जानते हैं। हिन्दू भी दूसरों की रक्षा करेगा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now